हिमाचल : जारी हुआ 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम, कुल्लू के पुष्पेंद्र को मिले पूरे 500 अंक

By: Ankur Wed, 14 July 2021 5:29:12

हिमाचल : जारी हुआ 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम, कुल्लू के पुष्पेंद्र को मिले पूरे 500 अंक

कोरोना कहर के चलते इस बार बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी जिसके चलते बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम विभिन्न मापदंडों पर तैयार किए गए है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया हैं जो कि 92.77 फीसदी रहा है। परीक्षा में कुल्लू के पुष्पेंद्र ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। इससे पहले बोर्ड ने 5 जुलाई को दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था।

हिमाचल प्रदेश में भी सीबीएसई की तर्ज पर प्रदेश 12वीं कक्षा के विद्यार्थी प्रमोट कर दिए गए हैं। 5 जून 2021 को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। बोर्ड ने 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 13 अप्रैल को ली थी लेकिन इसके बाद कोरोना के चलते परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं थीं।

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि दसवीं कक्षा की तरह 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट भी बाद में जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 3679 बच्चों ने 90 से 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। प्रदेश में कुल 1,00,799 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। 93,438 विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि 702 की कंपार्टमेंट आई हैं। 2019 में 62.1 फीसदी तथा 2020 में 76.07 फीसदी परिणाम रहा था। इस बार 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम 92.77 रहा है।

इस तरह देख सकते हैं HPBOSE 12th Result

1. परिणाम देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जा सकते हैं।
2. इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “एचपीबीओएसई 12वीं परिणाम 2021”।
3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
4. इस पेज पर अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
5. एचपीबीओएसई कक्षा 12वीं के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम डाउनलोड और उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।

ये भी पढ़े :

# उत्तराखंड : बेटी को जन्मदिन पर डॉगी गिफ्ट करना महिला को पड़ा भारी, लगी 63 लाख की चपत

# 21 जुलाई से Pinch-2 : अरबाज के शो में ट्रोलर्स पर भारी पड़े सलमान, अनन्या, कियारा…देखें Video

# केंद्र सरकार ने 70 फीसदी तय किया ट्रेड मार्जिन, ऑक्सीमीटर सहित पांच चिकित्सा उपकरण होंगे सस्ते

# कान फिल्मोत्सव में गाय बनी चर्चा का विषय

# नोएडा : लंबे समय बाद किसी बच्चे में मिला कोरोना, स्वास्थ्य विभाग में मची हडकंप

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com